फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम रहे कोलंग के सोनम

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के खंगसर में दो दिवसीय छोदपा उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त अश्विनी कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जनजातीय जिला में लोग अपनी सैकड़ों साल पुरानी संस्कृति को संजोए हुए हैं। जो इसे देश के दूसरे हिस्सों से अलग बनाती है। संस्कृति को संजोए रखने के लिए युवाओं को पहल करनी होगी। इससे पहले मखौटा नृत्य पेश किया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

छोदपा उत्सव के उपलक्ष्य पर करवाई गई तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोलंग गांव सोनम ने मछली की आंख पर निशाना साध कर पहला स्थान झटका। वहीं मेह गांव के कुंगा नमज्ञाल दूसरे और केलद गांव के रिंडूब तीसरे स्थान पर रहे। छोदपा उत्सव आयोजक समिति के महासचिव ठिल्ले नमज्ञाल ने कहा कि उत्सव का आगाज नेहरू युवा केंद्र के युवा समन्वयक राम सिंह थॉमस ने किया था। इस दौरान एसडीएम केलांग अमर नेगी और परियोजना अधिकारी स्मृतिका नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें