फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का पुतला फूंका, नारेबाजी की

विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राफेल डील पर कांग्रेस की ओर से किए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में कुल्लू भाजपा सड़कों पर उतर गई है। भाजपा ने बुधवार को जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। यूपीए शासन के दस वर्ष के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। मोदी सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल बेदाग रहा है। पूर्व सदर विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि भद्दे शब्दों का प्रयोग कर देश को शर्मसार किया, जो असहनीय है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से राफेल डील को क्लीन चिट मिलने के पश्चात भी कांग्रेसी झूठा प्रचार कर रहे, जो कि न केवल सुप्रीमकोर्ट की अवमानना है, बल्कि जनता को भी भ्रमित करने वाला है। इसका भाजपा विरोध करती है। भाजपा प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने कहा कि राफेल मामले पर कांग्रेस की ओर से दुष्प्रचार का भाजपा हर मोर्चे पर जमकर विरोध करेगी। धरना प्रदर्शन का संचालन भाजपा जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री बालमुकंद राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवराज बोध, प्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष अरविंद चंदेल, अवनीश कात्यायन, शारदा पोतदार, रेशमा ठाकुर, जयचंद महंत, टेक राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर, बंजार मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, मनाली मंडल महामंत्री ठाकुर दास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, महामंत्री सुभाष ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजय बोध, महामंत्री मनीषा सूद, अर्चना ठाकुर, लता शर्मा, विवेक भारद्वाज, श्याम कुल्लवी, सौरभ भारद्वाज, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष टेकचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें