फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। सीएचसी सैंज में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति सैंज के बैनर तले चलाए जा रहे क्रमिक अनशन के समर्थन में अब जनप्रतिनिधि भी आ रहे हैं। जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी अनशनकारियों से मिली और उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

दूसरे दिन मंगलवार को नारायण चौहान, रवि चौहान, देवेंद्र ठाकुर व सुरेश शर्मा अनशन पर बैठे। जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने कहा कि संघर्ष समिति की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा, जिससे घाटी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। दुशाहड़ पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, रैला पंचायत के उप प्रधान बालमुकुंद ने कहा कि सैंज अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, रात्रिकालीन सेवा सहित कई कमियां चल रही हैं। इसके लिए संघर्ष समिति पिछले कई सालों से लड़ रही है। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला। संघर्ष समिति के महासचिव शेर नेगी ने कहा कि अनशन के पहले दिन घाटी के करीब 200 लोगों ने हस्ताक्षर के माध्यम से समिति को सहयोग दिया। हस्ताक्षर के माध्यम से सरकार के प्रति रोष जताया। दूसरे दिन यह संख्या दोगुनी हो गई है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि सैंज घाटी के हक के लिए जिले के अन्य बुद्धिजीवियों ने समिति से संपर्क साधना शुरू कर किया है। सरकार की अनदेखी से आंदोलन और बढ़ता जाएगा। मांगें पूरी न होने तक घाटी की जनता का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान समिति के सलाहकार एवं पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, उपाध्यक्ष नारायण चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, टोनी, मोहर सिंह, छोटू विष्ट, बुद्धि सिंह ठाकुर और कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें