फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में महिला व पुरूषों को एक ही शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में महिला और पुरुषों के लिए एक ही शौचालय
विज्ञापन

महिला शौचालय पर जड़ा ताला, मुंह ढककर अंदर जाने को मजबूर महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। लाहौल स्पीति, कुल्लू और मंडी जिला के सीमांत क्षेत्रों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले कुल्लू अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
अस्पताल की नई बिल्डिंग की पहली मंजिल में महिला शौचालय में ताले लटके हैं। महिलाओं को मजबूरी में पुरुषों के शौचालय में मुंह ढककर अंदर जाना पड़ रहा है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन को इसकी कानों कान खबर तक नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल में बिगड़ी हुए सफाई व्यवस्था को लेकर मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों में रोष है। अस्पताल में मरीजों का उपचार करवाने आई महिला शांति देवी, बीना कुमार, रेवती देवी और कला ने कहा कि कुल्लू का क्षेत्रीय अस्पताल सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां कुल्लू जिला के अलावा लाहौल स्पीति और मंडी जिला से भी लोग उपचार के लिए आते हैं, लेकिन यहां पहली मंजिल में महिलाओं का शौचालय खराब पड़ा हुआ है। इस पर ताला जड़ दिया गया है। मजबूरी में महिलाओं को पुरुषों के शौचालय में जाना पड़ रहा है। एक तरफ को जिला प्रशासन की ओर से नारी गरिमा का नारा देकर महिलाओं के सम्मान की वकालत की जा रही है, लेकिन दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से महिलाओं की गरिमा को ही ठेस पहुंच रही है। पुरुषों के शौचालय में जाने पर कई बार यहां महिलाओं को शर्मसार होना पड़ा है। अस्पताल प्रबंधन को इस संबंध में कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की खातिर शौचालय में लगे ताले को जल्द खोला जाए। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुशील चंद ने कहा कि महिला शौचालय को सफाई करने के बाद सूखने के लिए कुछ समय तक बंद रखा गया था। अब इसे खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पांच बजे के बाद इन शौचालयों को बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें