फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई माह बारिश,आंधी-तूफान से 3.84 करोड़ की चपत

विज्ञापन
apple - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में बरसात से पहले हो रही बारिश से काफी नुकसान हो रहा है। मई माह के पहले और दूसरे सप्ताह में हुई बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से 3.84 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें बागवानी को सबसे अधिक 3.10 करोड़ और सिंचाई स्कीमों को 24 लाख की क्षति हुई है। वहीं लोक निर्माण विभाग को भी करीब 49.10 लाख की चपत लगी है। असमय बारिश से घाटी में सेब सहित अन्य फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला कुल्लू में दो और तीन मई को बागवानी विभाग को 85.65 लाख रूपये के फलों को नुकसान हुआ है। वहीं आठ मई को लोक निर्माण विभाग के 15.60 लाख, नौ मई की रिपोर्ट में बागवानी को फिर 2.24 करोड़ केे नुकसान से बागवान बैकफुट पर आए गए हैं। 10 मई को आईपीएच की सिंचाई योजनाओं के तहस नहस होने से करीब 24 लाख बारिश में डूब गए। आंधी और ओलावृष्टि से पलम और नाशपाती के उत्पादन को भी झटका लगा है।
विज्ञापन

इस संबंध में राम सिंह, रमेश चंद, तिलक राज, ओम प्रकाश, दुनी सिंह, जीवन ठाकुर, गोपाल सिंह, खेम राज, चुनी लाल, बीरबल सिंह, बृज लाल, हीरा लाल और दलीप सिंह के अनुसार इस साल गर्मियों के मौसम मेें बरसात हो रही है। जिससे हर वर्ग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रमेश चंद तथा हीरा लाल ने कहा कि बारिश के साथ चल रही तेज आंधी और ओलावृष्टि ने काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि मई माह में भी जिला कुल्लू में बारिश से करोड़ों का नुकसान आंका गया है। 3.84 करोड़ की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें