फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा की तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा की तैयार
विज्ञापन

परिधि गृह में भाजपा ने तय किए अप्रैल के कार्यक्रम
6 अप्रैल को भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला भाजपा ने इस माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। शनिवार को कुल्लू के परिधि गृह में आयोजित बैठक में अप्रैल माह के कार्यक्रम तय किए गए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने की। जिसमें सभी मंडलों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष भी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा नेता हर बूथ पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाएगी।
भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को हर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा तथा पार्टी का झंडा लहराया जाएगा। 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेदकर का जन्मदिन है। इस दिन को पार्टी समरसता दिवस के रूप में मनाएगी तथा हर मंडल में छह-छह कार्यक्रम मंडलों को करने अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडल अध्यक्षों को कहा कि मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाए तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए तैयार किया जाए। बैठक में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला महामंत्री बालमुकंद राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने बताया कि बैठक विस्तार से उपरोक्त कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिला चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें