फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण में कार लुढ़की; एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में रविवार सुबह एक कार सड़क से करीब दस मीटर नीचे जा लुढ़की। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जरी में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात भुंतर से एक कार में तीन लोग मणिकर्ण तीर्थ स्थल में स्नान के लिए पहुंचे थे। रात्रि को यहां एक होटल में ठहरे और सुबह ही स्नान के बाद तीनों कार में वापस भुंतर चले गए। भुंतर पहुंचने पर मोबाइल फोन होटल में ही रहने की याद आने पर दोबारा मणिकर्ण वापस लौटे, लेकिन गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग के पास चालक का कार से नियंत्रण खो गया और कार करीब दस मीटर नीचे पार्किंग के पास जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जरी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कुल्लू अस्पताल रेफर किया।
मृतक की पहचान प्रेम (50) पुत्र गंगा राम निवासी खमरादा ज्वालापुर जिला मंडी के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान हरीश कुमार 32 निवासी बालीचौकी जिला मंडी व जीवानंद निवासी शाढ़ाबाई जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच एएसआई नंद लाल जांच कर रहे हैं। वहीं, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें