फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिले में 141 पेयजल योजनाएं प्रभावित, विभाग को 27 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह पेयजल आपूर्ति बहाल करने में लगेगा समय
विज्ञापन


...
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिले में भारी बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। जल शक्ति विभाग को एक दिन में ही भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते विभाग को 27 करोड़ का नुकसान हुआ है। विभाग की 141 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें सबसे अधिक पेयजल योजनाएं आनी विधानसभा की हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र में 44, बंजार में 27, मनाली में 43 जबकि कुल्लू में 27 पेयजल प्रभावित हुई हैं। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पेयजल योजनाएं मणिकर्ण घाटी में प्रभावित हुई हैं।
कई जगहों पर पेयजल आपूर्ति बहाल करने में समय लग सकता है। बाढ़ से कई जगह पाइप बह गए हैं। जल शक्ति विभाग की ओर से पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मणिकर्ण के साथ ब्रह्मगंगा नाले में आई बाढ़ के बाद मणिकर्ण के लिए पेयजल सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............

पूरे जिले में जल शक्ति विभाग को एक दिन में 27 करोड़ का नुकसान हुआ है। विभाग की 141 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। विभाग बाधित पेयजल सप्लाई को बहाल करने में जुटा हुआ है, जिससे लोगों को दिक्कतें न आएं।
-विनोद ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें