फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लाख का गबन करने वाला कर्मचारी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरी उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में राजस्व विभाग में तैनात एक कर्मचारी को सरकारी लाखों रुपये डकारने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
कर्मी पर करीब 26 लाख रुपये के गबन करने का आरोप है। मामला करीब चार से पांच साल पुराना बताया जा रहा है, जो मनाली तहसील से संबंधित है। जानकारी के अनुसार यह राशि जमीन रजिस्ट्रियों की फीस और अन्य पंजीकरण से है। जिसे कर्मी ने सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय स्वयं ही डकार लिया। हालांकि गड़बड़ी का खुलासा ऑडिट में भी पाया गया था। इसके बाद विभागीय जांच की गई। गड़बड़झाला मनाली तहसील का है और वर्तमान में कर्मचारी जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में तैनात था। जांच पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने अब इस कर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को बर्खास्त कर घर बैठाया गया है और गबन की गई 26 लाख की राशि की रिकवरी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी राशि का किया गबन
जिला राजस्व अधिकारी राजेश भंडारी ने कहा कि कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। उस पर सरकारी राशि के गबन का आरोप है और जिसका खुलासा ऑडिट के दौरान हुआ है। इसके बाद हुई विभागीय जांच में भी इसका पता लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें