फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन सड़कें बंद, लाहौल घाटी में शीत लहर तेज

विज्ञापन
मनाली में हिमपात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/ मनाली/केलांग। तीन दिनों से जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम खराब चल रहा है। पर्यटन नगरी मनाली समेत कुल्लू व लाहौल में शुक्रवार को भी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहा। इससे शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी से लाहौल घाटी का जनजीवन और भी अस्त-व्यस्त हो गया है। घाटी में सड़कों को बहाल करने के कार्य को झटका लगा है और तीन दर्जन से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। ऐसे में लोगों को पैदल की सफर करना पड़ रहा है। रोहतांग में करीब 70 सेंटीमीटर ताजा हिमपात की सूचना है। पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार सुबह करीब पांच सेंटीमीटर बर्फ गिरने से पर्यटक झूम उठे। इसके अलावा केलांग, सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा में 15, कोकसर-सिस्सू में 40 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। कुल्लू घाटी की लांबालांबरी, सोझा, रघुपुरगढ़, हामटा पीक, चंद्रखणी आदि पहाड़ियों भी सफेद हो गई। बर्फबारी से कई गांवों को संपर्क एक दूसरे से कटा हुआ है। उधर, लाहौल में हिमस्खलन व हिमखंड गिरने का खतरा और बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने के आदेश जारी किए हैं। पांच फरवरी को घाटी के पट्टन वैली में फागली त्यौहार मनाया जाना है। त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। लोग जान जोखिम में डालकर त्यौहार मनाने अपने घरों की तरफ रवाना हो रहे हैं। बर्फबारी के बीच घाटी में तापमान पहले से करीब पांच डिग्री तक नीचे चला गया है। इसके बावजूद घाटी में शीत लहर का प्रकोप जारी है। बच्चों को कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों का रुख करना पड़ रहा है। उपायुक्त लाहौल अश्विनी कुमार चौधरी ने फागली त्यौहार मनाने को घर जाने वाले लोगों से अपील की है कि वह हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियात बरतें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें