फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग पर दवाब बनाए रखती थी स्कूल शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

कहा-नाबालिग पर दबाव बनाए रखती थी स्कूल शिक्षिका
एसपी से मिलकर संस्था ने लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय में बीते दिनों निजी स्कूल की 13 साल की नाबालिग द्वारा दोपहर के समय घर जाकर फंदा लगाने वाले मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। नेपाली कम्यूनिटी डेवलपमेंट सोसायटी ने अब इस मामले में नाबालिग की स्कूल शिक्षिका पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों और एनसीडीएस के प्रतिनिधियों ने न्याय को लेकर एसपी कुल्लू से गुहार लगाई है।
एनसीडीएस के महिला अध्यक्ष अनु लामा ने कहा कि नेपाली मूल की यह लड़की कुल्लू के एक निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करती थी। जो काफी समय से एक शिक्षिका की प्रताड़ना झेल रहा थी। परिजनों के मुताबिक सहेलियों ने बताया कि शिक्षिका उस छात्रा पर अनायास ही दबाव बनाए रखती थी। जिस कारण लड़की दबाव सहन नहीं कर सकी और उसने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस और मुख्यमंत्री से भी की गई है। संस्था के अध्यक्ष संत कुमार ने कहा कि जहां आज सरकारें और राजनीतिक दल सहित समाज के सभी वर्ग बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे अभियान में रात दिन एक कर रहे हैं। वहीं बेटियों के साथ ऐसी अप्रिय घटना चिंता का विषय है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं महासचिव विनोद तमांग, प्रदीप कुमार और पतलीकूहल इकाई के अध्यक्ष हीरा लाल ने कहा कि घटना के बाद पीड़ित परिवार आहत है। मामले में दोषियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें