फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका, ध्रुव व आदिती ने जीते गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका, ध्रुव और अदिति ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

कराटे स्पर्धा में जिला के 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू कराटे एसोसिएशन ने एक दिवसीय जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ सुशील शर्मा ने किया। अंडर-14 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला के 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान नन्हे खिलाड़ियो ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के प्राइमरी स्कूल खोरी रोपा में हुई प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते और उनका चयन बैजनाथ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता सात और आठ अप्रैल को होगी। कराटे संघ के संरक्षक अनिल किमटा ने कहा कि रोही डढवाल, राधिका सूद,श्रुति ठाकुर, ध्रुव, प्रेमिका किमटा, अदिति अवस्थी, नीतेश ठाकुर, वंश तथा कनिष्का पराशर समेत विभिन्न आयु वर्ग के 19 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष गोपाल कृृष्ण महंत ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपप्रधान बंतो चौधरी, प्रधान वेद प्रकाश, उपप्रधान निहाल ठाकुर, महासचिव हरीश शर्मा, संगठन सचिव नील और संयुक्त सचिव खेम सिंह पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें