फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लीड दिलाने वाले बूथों को मिलेगा सम्मान:सुंदर

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस की पार्टी कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। विधानसभा चुनाव के बाद हुई पहली बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। इस दौरान कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को कुल्लू से लेकर शिमला तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। कोई भी गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा। यहीं नहीं कुल्लू से शिमला तक का खर्चा और रहने का प्रबंध भी किया जाएगा। विधायक आवास सदन में उनके लिए अलग से रहने का प्रबंध भी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक निधि से रूपी, लगघाटी, महाराजा एवं खराहल में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। जिससे सभी क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इसमें बच्चों को कोचिंग सहित अन्य कोर्स की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर लीड दिलाने वाले बूथों को भी सम्मानित किया जाएगा।
पूर्व बागवानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर, सदर ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष साली राम, नप के पूर्व अध्यक्ष मनु शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर और पंचायत समिति सदस्य इशरा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें