कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लिए गए। वाहन चालकों ने ड्राइविंग टेस्ट के लिए परीक्षा दी। कुल 32 वाहन चालकों ने ड्राइविंग टेस्ट पास किया। 45 वाहन चालक ड्राइविंग टेस्ट देने पहुंचे थे। 13 चालक कसौटी पर खरा नहीं उतर पाए। अब उन्हें दूसरी बार तैयारी के साथ आने के लिए कहा गया है।
55 वाहनों की भी पासिंग हुई। पासिंग के लिए 65 वाहन आए थे। इनमें दस वाहन मानकों को पूरा नहीं कर पाए। मानकों में कमी पाए जाने पर इन्हें कमियां दूर करके दूसरी बार पासिंग के लिए लाने को कहा गया है। एमवीआई अभिषेक शर्मा ने कहा कि मनाली में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट हुए हैं।
उन्होंने कहा कि 45 में से 32 चालक ड्राइविंग टेस्ट में पास हुए हैं जबकि 65 में से 55 वाहनों की पासिंग हुई है। कुल्लू उपमंडल में 15 सितंबर को वाहनों की पासिंग और 16 को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। स्लॉट बुक करने वालों को निर्धारित समय पर आने को कहा गया है। संवाद