फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसपीयू का दर्जा कम करने के खिलाफ सांकेतिक भूख हड़ताल

Mon, 11 Sep 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  द्वारा प्रदेश सरकार ने एसपीयू मंडी का दायरा कम करने के
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) का दायरा घटाकर हजारों विद्यार्थियों को परेशानी में डाल दिया है। दो जिलों कांगड़ा और चंबा के कॉलेजों को दोबारा एचपीयू में शामिल करना शिक्षा विरोधी है। इससे विद्यार्थियों की समस्याएं पूर्व की भांति दोबारा बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ही शिक्षा लेने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐसे में महाविद्यालय कुल्लू में एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल मंगलवार तक जारी रहेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक ऋषभ ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
इसके बाद अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया था। इसके बाद भी सरकार ने विद्यार्थियों के हित में निर्णय को वापस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय में जिला मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा आवैर कांगड़ा जिला को शामिल किया गया था, लेकिन कांगड़ा और चंबा को बाहर करना सही नहीं है। कहा कि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें