फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज में 24 को बाजार बंद, रैली निकालेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज ( कुल्लू)। सीएचसी सैंज में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन सातवें दिन में प्रवेश कर गया है। सैंज में संघर्ष समिति का अनशन रविवार को भी जारी रहा। जुगत राम, सुखदयाल, ऐले राम, पवन कुमार अनशन में बैठ रहे। किसान सभा के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने कहा कि रविवार को बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा है कि 24 दिसंबर को महा आंदोलन किया जा रहा है। सैंज में बाजार बंद रखा जाएगा और रैली निकाली जाएगी। इसके लिए लोगों से सहयोग मांगा जा रहा है बैठक में निर्णय लिया गया कि यह अनशन मांगें पूरी न होने तक मांग जारी रहेगी। दस दिसंबर से ग्रामीण अनशन कर रहे हैं। इस बारे में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि क्रमिक अनशन को युवक और महिला मंडलों का सहयोग मिल रहा है।। उन्होंने कहा कि सात दिनों तक सरकार की अनदेखी से यह स्पष्ट हो गया है कि विधायक घाटी की समस्याओं को लेकर कितना चिंतित है। कहा कि विधायक सुरेंद्र शौरी को इसका जवाब जनता लोकसभा चुनावों के दौरान देगी। इस दौरान मोती राम पालसरा, गौरव कुमार, मेहर सिंह, तुलसी राम, राम दास, गविश शर्मा, मोहर सिंह, दिले राम, उत्तम राम, राज कुमार, तिलक राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें