फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 12 सड़कें बहाल, किसानों-बागवानों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में तीन दिनों से मौसम साफ होने से आम लोगों के साथ किसानों-बागवानों का राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग को बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए भी उचित समय मिला।
विज्ञापन

विभाग ने जिले में भूस्खलन से बंद चल रही 28 में से 12 सड़कों को बहाल कर बागवानों को बड़ी राहत पहुंचाई है। बंद 16 सड़कों को खोलने का काम जारी है। बंद सड़कों में कुल्लू खंड में सबसे अधिक 8 सड़कें हैं।
निरमंड में छह, आनी में चार और बंजार में दो सड़कें बसों एवं छोटे वाहनों के लिए ठप हैं। रायसन क्षेत्र में 11 केवी के फीडर में तकनीकी खराबी आने से बिजली के 30 ट्रांसफार्मर प्रभावित हो गए हैं। ट्रांसफार्मरों को रिस्टोर करने में बिजली बोर्ड के कर्मचारी देर शाम तक डटे हुए हैं। कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि मौसम खुलने से बागवानों को सुविधा मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें