आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अभियान के तहत फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी प्रवक्ता रेखा ठाकुर और सह प्रभारी हेल्थकेयर शिक्षिका यामिनी भारद्वाज ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश का पार्टनर स्टेट केरल है, इसलिए विद्यार्थियों को केरल की संस्कृति, भाषा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित करवाया गया।
विज्ञापन
स्कूल में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश और केरल की पारंपरिक व्यंजनों को परोसा गया। इसमें मुख्य रूप से इला अंडा, बिरयानी, इडली, डोसा, सांभर, नारियल चटनी, चिल्ड़ू, सिड्डू, सीरा, पकेन, फ्रूट चाट आदि परोसे गए। प्रधानाचार्य शालू ठाकुर ने एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी, सह प्रभारी और क्लब के सभी विद्यार्थियों को फूड फेस्टिवल के आयोजन के लिए बधाई दी और विविधता में एकता की भारतीय संस्कृति के सम्मान और संरक्षण की अपील की। इस अवसर पर क्लब के विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षकों ने व्यंजनों का लुत्फ उठाया।