फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिले में हाईवे समेत 117 सड़कें, 457 ट्रांसफार्मर ठप, अंधेरे में सैकड़ों गांव

Wed, 06 Aug 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू से बंजार तक भी दौड़ी निगम की बसें, लोगों को झेलनी पड़ीं परेशानियां
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश ने अस्त-व्यस्त की जनजीवन, बागवान भी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हाईवे-305 चार जगहों पर भूस्खलन की चपेट में आकर बंद हो गया जबकि 117 सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप है।
जिले के 457 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है। कई प्रमुख मार्गों पर घंटों तक आवागमन ठप रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात से बुधवार सुबह 9:00 बजे तक भारी बारिश होती रही। कुल्लू से बंजार और घियागी तक चल रहीं बसें भी नहीं दौड़ीं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। जिले की मुख्य सड़कों में शामिल लारजी-सैंज मार्ग पागलनाला, भुंतर-मणिकर्ण मार्ग छनीखोड़ और बंजार-गुशैणी मार्ग नागनी के पास भूस्खलन से घंटों तक बंद रहे। लोक निर्माण विभाग को कड़ी मशक्कत के बाद इन सड़कों को बहाल करना पड़ा। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन बिंदु ढांक और धुंधी के पास वनवे है। इस कारण सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक खमियाजा किसानों-बागवानों को भुगतना पड़ रहा है। बागवान सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। जिले में भारी बारिश से हो रहे भूस्खलन से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। कुल्लू और बंजार में 457 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। दोपहर बाद बोर्ड के कर्मी बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटे रहे। कुछ इलाकों में बिजली बहाल की गई है। ब्यास के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बरसात की हो रही घटनाओं पर प्रशासन की नजर है। जहां भी नुकसान हो रहा है इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें