फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन से रोपा-न्यूली-शैंशर मार्ग छोटे वाहनों के लिए बंद

Wed, 06 Aug 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
फल-सब्जी से भरे वाहन फंसे, किसान-बागवान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। घाटी का रोपा-न्यूली-शैंशर मार्ग भूस्खलन से तमाम वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए यह मार्ग एक महीने से अधिक समय से बंद है।
विज्ञापन

छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया था। ऐसे में किसान-बागवान छोटे वाहनों के माध्यम से अपने फल और सब्जी को मंडियों तक ला रहे थे लेकिन मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते इस मार्ग में जगह जगह भूस्खलन हो गया है। इससे मार्ग में छोटे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। ऐसे में इस मार्ग में जगह-जगह फल और सब्जी से भरे छोटे वाहन फंस गए हैं। इन्हें किसान मंडियों तक नहीं पहुंचा पाए हैं। जानकारी के अनुसार इस मार्ग में सैंज और सिउंड के बीच भी भूस्खलन हुआ है। इससे सुबह से यह मार्ग बाधित रहा। लोगों का कहना है कि मार्ग में एक ही मशीन लगी है लेकिन भूस्खलन काफी स्थानों पर हुआ है। इस कारण मार्ग समय पर बहाल नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि मार्ग बंद होने से देहुरीधार, गाड़ापारली, शैंशर पंचायत के किसानों-बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। वह समय पर अपने फल और सब्जी उत्पाद को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें