फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोष संक्रांति को स्वर्ग लोक जाएंगे 300 देवी देवता

विज्ञापन
kullu - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। पोष संक्रांति 15 दिसंबर से जिला कुल्लू के करीब 300 देवी-देवता स्वर्ग लोक की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान देवी-देवताओं के कपाट बंद रहेंगे और न ही कोई देव कारज होगा। अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव को कपाट करीब तीन माह के लिए चैत्र संक्रांति तक बंद रहेगा और इस बीच देवता का कपाट शिवरात्रि को एक दिन के लिए खुलेगा।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में सबसे अमीर देवी-देवताओं में शुमार देवता खुडीजल एक माह बाद माघ संक्रांति को स्वर्गलोक से वापस लौटेंगे। इसमें सबसे अधिक देवी देवता बंजार घाटी के शामिल है जिनके कपाट पोष संक्रांति से बंद होंगे। जबकि कुछेक देवी देवता माघ संक्रांति को स्वर्ग प्रवास पर जाएंगे। इस मौके पर न कोई देव पूछ होगी और न ही कोई धार्मिक आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान देवी देवता इंद्रलोक के दरबार में जाकर सालभर का लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगे और यहां से लौटने के बाद देवता पृथ्वी लोक में आकर अपने हरियान क्षेत्र में सालभर की भविष्यवाणी करेंगे।
देवता खुडीजल के पुजारी पूर्ण शर्मा ने कहा कि पोष माह से माघ महीने तक देवता खुडीजल का कपाट पूरी तरह से बंद होगा। कोई भी पूछ और देव कारज नहीं होगा। इसके साथ देवता टकरासी नाग, नारायण, माता बूढ़ीनागिन, शांघडू नाग भी स्वर्ग लोक जाएंगे। कारदार संघ के जिला महासचिव टीसी महंत ने कहा कि बंजार घाटी के अधिकतर देवताओं के कपाट बंद होंगे। इस संबंध में जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू में संघ के पास 555 देवी-देवता पंजीकृत हैं और इसमें से मुख्य देवी देवताओं समेत 300 से अधिक देवी-देवता 15 दिसंबर पोष संक्रांति से स्वर्ग लोक के लिए रवाना होंगे और देवालयों के कपाट बंद हो होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें