फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कसोल के आसपास अवैध होटलों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
kasol - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। कसोल में बिना मंजूरी चल होटलों पर कार्रवाई के बाद अब इसी इलाके के आसपास के अवैध होटलों में शिकंजा कसा जाएगा। टीम होटलों, होम स्टे समेत अन्य के पंजीकरण व आवश्यक दस्तावेजों की जांच करेगी। जांच के बाद निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसे हाईकोर्ट में जमा करवाया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। कसोल में बिना मंजूरी चल रहे होटलों पर हुई कार्रवाई से होटल व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच अब अभियान को जारी रखते हुए टीमें कसोल के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बने होटलों का निरीक्षण करेंगी। यहां होटल, होम स्टे में जाकर पर्यटन विभाग में पंजीकरण, प्रदूषण बोर्ड की एनओसी समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज चेक किए जाएंगे। यदि निरीक्षण के दौरान होटल संचालकों व मालिक आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। हाईकोर्ट के आदेशानुसार रिपोर्ट बनाई जाएगी। बिना आवश्यक दस्तावेजों वाले होटलों को नोटिस जारी कर जवाबतलब भी किया जाएगा। हालांकि यह अभियान कुल्लू जिलाभर में चलेगा, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक कसोल व आसपास के क्षेत्र में फोकस रखा गया है। यहां निरीक्षण होने के बाद अन्य जगहों पर अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कसोल में निरीक्षण के दौरान 44 होटल आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसकी रिपोर्ट टीम ने हाईकोर्ट में पेश की। हाईकोर्ट से इन होटलों को बंद करने के आदेश पर त्वरित कार्रवाइ अमल पर लाई गई और 42 होटल सील किए गए। इस त्वरित कार्रवाई से होटल व्यवसासियों को हिलाकर रख दिया है। वहीं, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के कुल्लू व मनाली के 17 सौ होटलों की जांच के लिए गठित पैनल से होटल कारोबारी सकते में है। इधर, एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार कसोल के आसपास अब निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें