फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में कृषि, बागवानी को देंगे बढ़ावा : मारकंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
विज्ञापन

कृषि, आईटी एवं जनजातीय मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति को कृषि, बागवानी और पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल के बनने के बाद लाहौल-स्पीति जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए सरकार की ओर से मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। यह बात उन्होंने लाहौल के सिस्सू पहुंचने पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों को दी जाने वाले पॉवर टिलर तथा पालीहॉउस आदि की सब्सिडी में कुछ शर्तें लगा रखी थीं। इन्हें अब भाजपा सरकार ने हटा दिया है। पूर्व सरकार ने पावर टिलर पर अनुदान लेने के लिए साढ़े 12 बीघा जमीन की शर्त लगा रखी थी। मारकंडा ने कहा कि इस साल बीज आलू उत्पादन के लिए सरकार हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को भी निर्देश दिए। इससे पहले उनका रोहतांग टनल के नोर्थ पोर्टल में लाहौल-स्पीति भाजपा और प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद सिस्सू में स्थानीय पंचायत के लोगों ने मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। वहीं मारकंडा ने राजा घेपन के मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिला मुख्यालय केलांग में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उनके साथ लाहौल-स्पीति उपायुक्त अश्विनी कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजेश धर्मानी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश रूवालवा, भाजपा के महामंत्री शमशेर सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता चमन लाल व अनूप शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें