फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिस्सू में पर्यटन को नए पंख लगाएगा 110 मीटर लंबा पुल

Sun, 28 Sep 2025 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की
विज्ञापन
नर्सरी नामक स्थान पर 9.72 करोड़ रुपये से किया जाएगा पुल का निर्माण
विज्ञापन

नाबार्ड ने विधायक प्राथमिकता से स्वीकृत किया बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के सिस्सू के साथ लगते नर्सरी में चंद्रा नदी पर आरसीसी पुल बनाया जाएगा। 110 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण होने से पर्यटन को पंख लगेंगे और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर खुलेंगे।
नाबार्ड ने विधायक प्राथमिकता के तहत इस पुल को स्वीकृति दी है। इसके लिए 9.72 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। नाबार्ड की मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि साल 2023 में आई बाढ़ के दौरान चंद्रा नदी पर बना पुल बह गया था। तब से स्थानीय लोग नदी को जान-जोखिम में डालकर झूले की मदद से पार कर रहे थे लेकिन अब पुल के बनने से सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अब क्षेत्र में दोबारा पर्यटन और खेल गतिविधियां शुरू हो पाएगी। सिस्सू वाटरफाल में फिर से पहुंच सकेंगे। ऑफ रोड एटीवी का संचालन भी हो पाएगा। शिती में विंटर स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय स्तर पर स्कीइंग प्रतियोगिता और स्नो मैराथन दोबारा हो पाएगी। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि नर्सरी में नए 110 मीटर लंबे पुल और सुमनम की खंडिप नहर के लिए नाबार्ड से बजट स्वीकृत हुआ है। उन्होंने पुल के निर्माण के लिए बजट को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उधर, जिला परिषद चेयरमैन वीना देवी, जिला परिषद सदस्य निर्मला, दोरजे लारजे, छेजंग डोलमा और बीडीसी चेयरमैन विपिन शाशनी ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें