फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ताइक्वांडो में 11 खिलाड़ी दिखाएंगी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड में सीख रहीं बारीकियां, शिमला में होगी स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की 11 खिलाड़ी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में दमखम दिखाएंगी। राजधानी शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय जुब्बल में 15 से 18 अक्तूबर तक छात्रा वर्ग की माइनर गेम्स होंगी। ताइक्वांडो में कुल्लू के चार विद्यालयों की 11 खिलाड़ी विभिन्न भारवर्गों में भाग लेंगी। पहले ये खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय निरमंड में ताइक्वांडो की बारीकियां सीख रही हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने पर इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। स्पर्धा से पूर्व खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 40 किलोग्राम भार वर्ग में रिधिमा, 42 किलोग्राम में अंजलिना, 44 किग्रा में दिव्यांशी, 46 किग्रा कनिका, 49 किग्रा में ईशिता, 52 किग्रा में खेलू देवी, 55 किग्रा में आंचल, 59 किग्रा में श्रृष्टि, 63 किग्रा में पूनम, 68 किग्रा में मन्नत तथा 68 से बड़े किलोग्राम भार वर्ग में पल्लवी शामिल है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर चौहान ने कहा कि 11 खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर की चार, बजौरा विद्यालय की चार, दियार की एक, कुल्लू काॅन्वेंट की एक और शिवम विद्यालय की एक खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें