कुल्लू। जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र की ओर से 13 से 19 अक्तूबर तक बच्चों की स्मरण शक्ति तेज करने और शारीरिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रदर्शनी मैदान में दोपहर बाद 3:00 से 7:00 बजे के दौरान बॉल ग्रिप, हाथ-आंख का तालमेल, रंगों और अक्षरों की पहचान आदि गतिविधियां खेल-खेल में सिखाई जाएंगी। उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष तोरुल एस रवीश ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इनाम भी दिए जाएंगे। लोगों को क्लीनिकल सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि रेडक्रॉस स्टाॅल में आकर विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठाएं। संवाद