कुल्लू। उपायुुक्त कार्यालय कुल्लू में चौकीदार पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 594 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें छंटनी के बाद 106 अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। 288 अभ्यर्थियों के आवेदन में विसंगतियां पाई गई हैं। इसके चलते आवेदन रद्द किए गए हैं।
यह बात सहायक आयुक्त उपायुक्त एसपी जसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय में चौकीदार के पदों की भर्ती के लिए आए आवेदनों की छंटनी के बाद 106 आवेदन आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सही पाए गए हैं।
13 आवेदन निर्धारित आयु तथा वास्तविक हिमाचली नहीं होने के कारण अस्वीकृत कर दिए गए हैं। शेष 475 आवेदनों में विभिन्न विसंगतियां पाई गई हैं। इसकी सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट में दर्शाई गई है। हालांकि, सभी संबंधित अभ्यर्थी अपनी विसंगतियों को दूर कर अपेक्षित प्रमाण पत्र, दस्तावेज 21 दिसंबर तक उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में जमा करवा सकते हैं। 21 दिसंबर के पश्चात कोई भी दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा। अनिवार्य दस्तावेज उपायुक्त कार्यालय में जमा न करने पर अभ्यर्थी के आवेदन को सीधे तौर पर रद्द कर दिया जाएगा।
--