फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में एक बार दें एलटीसी सुविधा : भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रधान जय बिहारी भारद्वाज की अध्यक्षता मेें हनुमान मंदिर ढालपुर में हुई। इसमें दिवंगत पेंशनर मेहर चंद शर्मा भुंतर निवासी के निधन होने पर दो मिनट का मौन रखा गया।
कुल्लू मंडल के प्रधान जय बिहारी भारद्वाज ने बताया कि सरकार की ओर से जारी की गई चार प्रतिशत अंतरिम राहत व जनवरी 2018 से महंगाई भत्ता जारी करने पर सीएम का आभार जताया। प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पेंशनरों को हर माह एक हजार रुपये चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री से 65, 70 व 75 वर्ष पार कर चुके सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रदेश सरकार की ओर से 5,10 एवं 15 प्रतिशत की अतिरिक्त पेंशन को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग की। पेंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा, पेंशनरों के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए राशि का प्रावधान करने की मांग रखी। संयुक्त सचिव राज्य कार्यकारिणी सेस राम ठाकुर ने कहा कि 17 दिसंबर को मंडी में प्रस्तावित राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए कुल्लू जिला से सैकड़ों पेंशनर भाग लेंगे। बैठक में जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव हीरा लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष बहादुर चंद, कुल्लू मंडल के महासचिव केजी शर्मा, उप प्रधान टेढी सिंह ठाकुर, नगर मंडल प्रधान ओम प्रकाश शास्त्री, संयुक्त सचिव राज्य कार्यकारिणी सेस राम ठाकुर, चुनी लाल शर्मा, जगेश्वर ठाकुर, दुर्वासा नंद, कौशल्या देवी, नोखी देवी, नरोत्तम ठाकुर, खिमे राम, आरपी शर्मा, श्रीधर शर्मा, टीडी पराशर, मोहर सिंह सिस, के आर ठाकुर, राम सिंह, भाग चंद, राम लाल शर्मा, कुंदी देवी, डुगले राम ठाकुर, मंगल चंद नेगी, मोहर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाया वामतट मुद्रिका सेवा चलाई जाए
एसोसिएशन ने हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लूू से भुंतर के लिए वाया वामतट मुद्रिका सेवा चलाने का भी आग्रह किया गया। इसके अलावा कुल्लू से मनाली वाया वामतट शाम सात बजे बस चलाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें