फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण में पुलिस की मदद से हट़ाईं 10 रेहड़ी-फड़ियां

Wed, 17 Dec 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगने और पर्यटकों को आ रही दिक्कतों को लेकर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर मणिकर्ण बाजार में लग रहे जाम और पैदल चलने में दिक्कतों को देखते हुए पुलिस, महिला और व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से दस रेहड़ी-फड़ियों को हटाया।
इससे पर्यटकों और आम जनता के लिए आवाजाही आसान हो गई। बुधवार को धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पुलिस ने करीब दस रेहड़ी-फड़ियों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि रेहड़ियों के जहां-तहां लगाने से बाजार में जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों के साथ आम लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग और पुलिस के दिनों भी कार्रवाई कर कई रेहड़ी वालों को हटाया था। मणिकर्ण में एक पेड़ गिरने से छह सैलानियों की मौत हुई थी। सैलानी सड़क किनारे लगी रेहड़ियों के पास एकत्रित हुए थे। व्यापार मंडल मणिकर्ण के प्रधान जसवीर सिंह ने कहा कि पुलिस की मदद से बाजार से रेहड़ी वालों का हटाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें