फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिंदी गांव के लिए 10 करोड़ से बनेगी सड़क

Wed, 11 Feb 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा संपर्क सड़क का निर्माण
विज्ञापन

6.2 किलोमीटर लंबा मार्ग बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। विधानसभा क्षेत्र कुल्लू के तहत लगघाटी का जिंदी गांव सड़क सुविधा से जुड़ेगा। 6.2 किलोमीटर लंबी जिंदी संपर्क सड़क पर दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है।
सड़क निर्माण से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौर रहे कि लगघाटी का जिंदी गांव अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है। सड़क शालंग से होकर निकलनी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए भेजी गई थी। इसे अब स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

जिंदी और फलाण गांव लगघाटी के मुख्य गांवों में से एक है। जिंदी संपर्क सड़क के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत स्वीकृति मिलने के बाद अब ग्रामीणों को सड़क का कार्य शुरू होने का इंतजार है। खास बात यह है कि लगघाटी की पांच सड़कों को पीएमजीएसवाई के तहत धनराशि मंजूर हुई है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि जिंदी गांव की संपर्क सड़क के लिए दस करोड़ की धनराशि मंजूर हुई है। इस राशि से जिंदी गांव की संपर्क सड़क बनेगी। विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें