फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Fire Incident: डढेई में आग लगने से दो मकान और देवता का भंडार राख, सवा करोड़ से अधिक की संपत्ति जली

Mon, 08 Dec 2025 07:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

जिला कुल्लू के डढेई गांव में रविवार देर रात आग की घटना में सवा करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पार्वती घाटी के डढेई गांव में दो घरों में भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्वती घाटी की पंचायत पुंथल के डढेई गांव में रविवार देर रात आग की घटना में 12 और 18 कमरों के ढाई मंजिला मकान सहित देवता अठारह पेड़े का चार मंजिला काष्ठकुणी शैली का भंडार जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में सवा करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव तक सड़क न होने के चलते आग बुझाने में परेशानी हुई। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों और दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 1:30 बजे श्याम सुंदर के मकान में अचानक चिंगारी भड़की। आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग की चपेट में प्यारे लाल का मकान भी आ गया। काष्ठ कुणी शैली का चार मंजिला देवता अठारह पेड़े का भंडार और लंगर सराय भी आग की भेंट चढ़ गए। प्यारे लाल के मकान के ढाई मंजिला मकान में 12 कमरे और दो हॉल थे। इसमें सारा सामान जल गया। वहीं श्याम सुंदर के स्लेटपोश 18 कमरों वाले मकान में राशन, बिस्तरे आदि सामान जल गया। आग के बाद यहां एक सिलिंडर भी फटा, जिससे आग और भी भड़क गई।

विज्ञापन

खेख राम के ढाई मंजिला मकान को भी क्षति पहुंची है। गांव तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। गांव सड़क सुविधा से वंचित है। आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वार्ड पंचायत पुंथल की वार्ड पंच मीना देवी ने कहा कि आग की घटना से गांव में काफी क्षति हुई है। वहीं दमकल चौकी प्रभारी जरी टिकम राम ने कहा कि देवता अठारह पेड़े का भंडार, साजो सामान और दो मकान जलकर राख हुए हैं। आग की घटना में एक करोड़ 20 लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें