फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Dussehra Festival 2024: कुल्लू दशहरा महाकुंभ कल से, आज शाम ढालपुर पहुंच जाएंगे 150 देवी-देवता

Sat, 12 Oct 2024 11:27 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

13 से 19 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले कुल्लू दशहरा के लिए शुक्रवार शाम तक कुल्लू के ढालपुर में पांच देवता पहुंच भी गए हैं। जबकि आनी, निरमंड, बंजार, सैंज, मनाली, तीर्थन और मणिकर्ण क्षेत्र के 150 के करीब देवी-देवता रास्ते में हैं और शनिवार शाम को अस्थायी शिविरों में पहुंचे जाएंगे। 
 
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचे बंजार के सिंधवा के देवता कटोचकच्छ देवलूओं के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 से 19 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले कुल्लू दशहरा के लिए रघुनाथ की नगरी सज गई है। दशहरा उत्सव समिति ने इस बार 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया है। 16 साल बाद शृंगाऋषि और बालू नाग को भी निमंत्रण दिया गया है। हालांकि, रथयात्रा के दौरान दोनों नजरबंद रहेंगे। शुक्रवार शाम तक कुल्लू के ढालपुर में पांच देवता पहुंच भी गए हैं। जबकि आनी, निरमंड, बंजार, सैंज, मनाली, तीर्थन और मणिकर्ण क्षेत्र के 150 के करीब देवी-देवता रास्ते में हैं और शनिवार शाम को अस्थायी शिविरों में पहुंचे जाएंगे। दशहरा के लिए पूरा ढालपुर लाइटों से जगमगा गया है। माल रोड में लगने वाले दुकानों के लिए केनोपी से सजाया गया है।

विज्ञापन


राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, दोपहर बाद चार बजे से पहले निकलेगी रथयात्रा
देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार भगवान रघुनाथ की रथयात्रा 13 अक्तूबर को चार बजे से पहले शुरू होगी। इस पर भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने हामी भरी है। शुक्रवार को सीपीएस एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने परिधि गृह में पत्रकार वार्ता में कहा कि 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे।

वह रघुनाथ की रथयात्रा में शामिल होंगे और शाम को सरकारी विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद भगवान रघुनाथ के दर्शन करेंगे। शाम को कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। दशहरा उत्सव को पिछले साल के मुकाबले इस बार और भी शानदार तरीके से मनाया जाएगा। कल्चरल परेड और कुल्लू कार्निवल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दशहरा उत्सव में विदेशी राजदूतों के साथ सम्मेलन होगा। सीएम की अध्यक्षता में उद्योग, पर्यटन और संस्कृति के आदान-प्रदान पर बातचीत होगी। 15 से 18 अक्तूबर तक राष्ट्रीय और ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता होगी। वॉलीबाल, कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी। लोगों के मनोरंजन के लिए रथ मैदान में लालड़ी प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें