फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रस्ना लैब की हड़ताल खत्म: टेस्ट दोबारा शुरू, स्वास्थ्य सचिव के आश्वासन पर बनी बात

Wed, 04 Nov 2026 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल खत्म होने से मरीजों ने बड़ी राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य सचिव से वार्ता में कंपनी की मांगों पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
क्रस्ना लैब में टेस्ट दोबारा शुरू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल खत्म होने से मरीजों ने बड़ी राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य सचिव से वार्ता में कंपनी की मांगों पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही बुधवार से अस्पतालों में जांच सेवाएं पूरी तरह बहाल हो गई हैं। हड़ताल के कारण प्रदेशभर के अस्पतालों में मरीजों को जरूरी जांच करवाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। डॉक्टरों द्वारा लिखे गए टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को मजबूरन निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी ज्यादा आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार से शुरू हुई लैब कर्मचारियों की यह हड़ताल मंगलवार शाम को समाप्त हो गई। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार के साथ हुई बैठक में कंपनी की मांगों पर चर्चा हुई। वार्ता में कंपनी के एग्रीमेंट को तीन साल आगे बढ़ाने और बकाया भुगतान का मामला उठाया गया। सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद कंपनी ने हड़ताल समाप्त कर सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव ने एग्रीमेंट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब सरकारी अस्पतालों में पहले की तरह मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। टेस्ट सेवाएं बहाल होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने बताया कि कंपनी के साथ वार्ता के बाद हड़ताल पूरी तरह खत्म कर दी गई है। क्रस्ना लैब में मरीजों के जरूरी टेस्ट का काम अब दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें