जानें क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 10 नवंबर को शिलाई क्षेत्र के कोटी उतरऊ मोड़ पर गांव क्यारटा पिपलटी निवासी खजान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस थाना शिलाई में 11 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1), 115(2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आठ दिन की जांच के बाद पुलिस ने 18 नवंबर को मुख्य आरोपी विनोद पुत्र ग्यार सिंह निवासी कथयाड़, टिंबी को गिरफ्तार किया था।
पुलिस जांच में हत्या की वजह आरोपी की बहन को खजान सिंह के बेटे द्वारा घर से भगाकर ले जाने की रंजिश सामने आई थी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए खुद तैयार की गई बिना लाइसेंस की दोनाली बंदूक का इस्तेमाल किया था। हत्या के बाद वह जंगल के रास्ते वापस लौटा और बंदूक को घासनी के समीप झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया था।