फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग-लेह रूट पर सफर करने वालों के लिए बुरी खबर

Tue, 17 Sep 2013 01:17 AM IST
अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग से लेह मार्ग 15 सितंबर से आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। अब इस मार्ग पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


अब लेह जाने वाले यात्रियों को टैक्सी सेवा लेकर महंगा सफर करना पड़ेगा। हालांकि, मनाली से केलांग, उदयपुर और अन्य रूटों पर निगम की बस सेवा सुचारु रहेगी। रोहतांग दर्रा 15 नवंबर से आधिकारिक रूप से बंद होता है।

सरकारी फरमान के मुताबिक केलांग-लेह मार्ग अधिकारिक तौर पर 15 सितंबर से बंद कर दिया जाता है। वाहन चालकों के मुताबिक लेह की ओर आवाजाही करते समय काफी ठंड होती है।
विज्ञापन


सड़कों पर पानी जमने संबंधी अभी कोई शिकायत नहीं है, लेकिन नियमों के मुताबिक बस सेवा को बंद कर दिया है। इस वर्ष लेह के लिए तीन जून को बस सेवा शुरू हुई थी।

केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर से लेह मार्ग अधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। लिहाजा उन्होंने लेह के लिए बस सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन


टैक्सी में लगेंगे ढाई हजार रुपये
बस सेवा बंद होने से अब लोगों को टैक्सियों में महंगा सफर करना पड़ेगा। मनाली से लेह के लिए टैक्सी चालक एक सवारी का दो से ढाई हजार रुपये लेते हैं। निगम की बस में मनाली से लेह का किराया करीब 655 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें