इसके अलावा पुलिस अब मेडिकल एक्सपर्ट की राय भी ले रही है। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि डेढ़ साल पुराने मामले में किस तरह से गैंगरेप की पुष्टि हो सकती है। हालांकि होटल से पहले ही पुलिस रिकॉर्ड कब्जे में ले चुकी है। इसमें अभी तक उन्हें संबंधित लोगों के आने के साक्ष्य भी मिले हैं। होटल से उनके आधार कार्ड भी पुलिस को दे दिए गए हैं। हालांकि पुलिस यह नहीं बता रही है, उस समय किसके नाम पर वह कमरा बुक किया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़ित महिला से भी निशानदेही करवाई है। वहीं दोबारा से उसे बुलाने की तैयारी है। अभी तक पुलिस को ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं, जिससे जांच को पूरी किया जा सके।
वारदात के दिन महिला के साथ मौजूद उसकी साथी की ओर से की गई प्रेस वार्ता के बाद इस मामले में एक नया मोड़ आया है। महिला ने इस मामले को पूरी तरह से झूठा ठहराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अब नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस तय समय पर मामले की रिपोर्ट तैयार कर सौंप देगी। इसमें कई लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। अन्य के भी जल्द ले लिए जाएंगे।