फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पांच किमी दौड़ में जोरावर और पूनम अव्वल

Mon, 20 Jan 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
देहरा में आयोजित मैराथन में विजेता और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक - फोटो : शहर के आम्बेडकर नगर से खानपुर जाने वाली मुख्य सड़क में पसरी दलदल व पानी।
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में पहली बार हिमाचल वॉरियर्स फेडरेशन की ओर से मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रविवार सुबह छह बजे से शुरू हुई इस मैराथन को फिट देहरा, हिट देहरा के संदेश के साथ आयोजित किया। इस दौरान पांच किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में जोरावर प्रथम, गुलाम नवी द्वितीय और अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पूनम ने पहला, शानू ने दूसरा और पल्लवी ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, 10 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में मोहित ने प्रथम, राजीव ने द्वितीय और रजत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अंजली को पहला, शीतल को दूसरा और नैना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
देहरा ग्राउंड से हरिपुर रोड तक आयोजित इस दौड़ में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी उत्साह दिखाया। जोगिंदर पाल (70), जगदीश (60) और सुनीता परमार (50) ने भी हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें