केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मांग पूरी होन पर धर्मशाला में विजय जलूस लगाते हुए युवा।
धर्मशाला। नीट समेत विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर रविवार को धर्मशाला में युवाओं ने गांधी वाटिका से कचहरी अड्डा तक रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पूरी होने के बाद युवाओं ने कहा कि परीक्षा सुधारों को लेकर समय-समय पर बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन अधिकांश निर्णय कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार परीक्षा सुधार संबंधी घोषणाओं को प्रभावी ढंग से लागू करे, ताकि भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का भरोसा कायम रह सके। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली के समर्थन में नारे लगाए। कचहरी अड्डा में नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद आत्महत्या करने वाले युवाओं को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। ब्यूरो