फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंत्री विक्रमादित्य के दौरे से मंगरेला में डंगे के निर्माण की जगी उम्मीद

Mon, 27 Jul 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के 27 जुलाई के कांगड़ा दौरे से मंगरेला गांव में सड़क किनारे डंगा निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। मंत्री विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ बाले मेले में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह बबलू ने बताया कि वह इस संबंध में दो बार मंत्री से मिल चुके हैं। उनके अनुसार मंत्री ने छह माह के भीतर डंगा निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर भी सवाल उठाए।
छू-घेरा-सद्दूं मार्ग पर मंगरेला के पास डंगा नहीं होने से हर बरसात में सड़क धंस जाती है और यातायात प्रभावित होता है। पिछले वर्ष भूस्खलन से करीब 100 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे अस्थायी रूप से बहाल किया गया था।
विज्ञापन

सद्दूं पंचायत प्रधान अर्चना कुमारी ने मंगरेला और लूहना के पास डंगा निर्माण तथा सड़क पर कोलतार या सीमेंट-कंक्रीट बिछाने की मांग की है। वहीं क्षेत्रवासियों ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक आरएस बाली से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें