खुंडियां (कांगड़ा)। ज्वालामुखी की खुंडियां तहसील के अंतर्गत पिहड़ी गलोटी पंचायत में दराट से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पंचायत प्रधान बिक्रम सिंह ने बताया कि पंचायत के एक व्यक्ति को स्थानीय निवासी ने ही दराट से वार कर घायल कर दिया।
घायल को परिजन उपचार के लिए थुरल अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रधान ने बताया कि थाना खुंडियां की पुलिस टीम मामले की तफ्तीश कर रही है, फिलहाल मामला दर्ज नहीं हो पाया है।