फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महिलाओं ने अस्पताल पुहंचाया घायल पायलट

Sun, 01 Jun 2025 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ के बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरने वाला पायलट अचानक चली तेज हवाओं के कारण मकान की छत पर गिरने से घायल हो गया। जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल पायलट को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल पायलट विजय कुमार के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के अन्य भागों में चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के विजय कुमार ने सुबह साढ़े दस बजे के करीब बिलिंग से उड़ान भरी।
इस दौरान अचानक चली तेज हवाओं के कारण उसका ग्लाइडर अनियंत्रित हो गया। पायलट ग्लाइडर के साथ जोगिंद्रनगर की मसूली पंचायत में एक घर की छत पर गिर गया। गांव की महिलाओं ने एंबुलेंस से घायल विजय को अस्पताल पहुंचाया। विजय कुमार पिछले 8-10 वर्षों से बीड़ में ही रह रहा है और एक दक्ष पायलट है, लेकिन अचानक आए तूफान के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया। उधर, एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि अचानक चली तेज हवाओं से यह हादसा पेश आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल का टांडा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पायलटों की सुरक्षा के लिए मौसम की पूर्व जानकारी देने संबंधी यंत्र स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें