बैजनाथ (कांगड़ा)। चढ़ियार भुलाना क्षेत्र के मझेड़ गांव में 30 वर्षीय विवाहिता को वीरवार शाम को मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है। महिला सपना के पति पर आग लगाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
वहीं, बुरी तरह झुलसी महिला को बैजनाथ अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी मुनीश ने बताया कि आरोपी पति रोहित को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।