खैरा (कांगड़ा)। खैरा के वनकुड़ंग के गुज्जर पट्ट में गत बुधवार को पेड़ के साथ लटके मिले भौरा निवासी राजमिस्त्री हरबंश लाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वीरवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक की बेटी ने इस मौत मामले में हत्या की आशंका जाहिर की थी, जिसके चलते बुधवार रात को ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला कर तथ्य जुटाए थे। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि अब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।