जवाली (कांगड़ा)। जवाली बाजार में मकान की दूसरी मंजिल पर सफाई कर रही महिला का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई और बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सविता देवी (55) पत्नी वीरेंद्र कुमार निवासी हरसर के रूप में हुई है।
महिला को घायल अवस्था में परिजनों ने सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी गई। इस पर एसएचओ जवाली सुरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पति वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुबह वह नहाने के लिए गया, तो उनकी पत्नी मकान की दूसरी मंजिल पर सफाई कर रही थी। तभी गली में शोर सुनाई दिया तो मैं गली की तरफ आया तो देखा कि पत्नी सविता नीचे गिरी हुई थी। उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी जवाली सुरिंदर शर्मा ने बताया कि मृतका के पति के बयान पर 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।