फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भवारना के फरेढ़ में जहर निगलने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत गांव फरेढ़ में 28 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्नेह लता (28) पत्नी मुनीश कुमार निवासी गांव व डाकघर फरेढ़ ने बुधवार दिन में घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल पालमपुर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

टांडा में वीरवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 और 7 साल है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस ने ससुराल और मायका पक्ष दोनों के बयान दर्ज किए हैं, फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। डीएसपी पालमपुर सुनील कुमार राणा ने घटना की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें