फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दवा समझकर जहरीले रसायन का सेवन, महिला और युवती अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Jun 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवती ने गलती से जहरीले रसायनों का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना में एक महिला ने घास जलाने वाली दवा को दर्द की दवा समझकर पी लिया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि घर में निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार दोपहर मकान में पानी देने के बाद सीढ़ियों से उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे सिर और बाजू में चोट लग गई। बाद में उसने घर में रखी घास जलाने वाली दवा को दर्द निवारक दवा समझकर सेवन कर लिया।
दवा पीने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर ले गए। दूसरी घटना में एक युवती ने गलती से पशुओं पर छिड़काव करने वाली दवा पी ली। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार सुबह पेट में तेज दर्द होने पर उसने नींद की हालत में बिस्तर के पास रखी बोतल को पेट दर्द की दवा समझकर पी लिया।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि बोतल में पशुओं पर स्प्रे करने वाली दवा थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पालमपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवती ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि घटना पूरी तरह से भूलवश हुई और इसमें किसी की कोई लापरवाही नहीं है। उसने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की भी बात कही है।
विज्ञापन

कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें