फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदाहू में गेहू फसल में आग लगने से 20 क्विंटल फसल जलकर राख

विज्ञापन
लंबागांव के अंतर्गत बंदाहू पंचायत के बंदाहू गांव में ही सोमवार शाम के समय अचानक आग लग जाने से बड़ - फोटो : Kangra
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा) विकास खंड लंबागांव के अंतर्गत बंदाहू गांव में सोमवार शाम को गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। बंदाहू गांव की कमला देवी के खेत में गेहूं की थ्रैशिंग का काम चल रहा था।
विज्ञापन

गेहूं की फसल काटकर एक स्थान पर इकट्ठा करके रखी थी। अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। फसल जलकर राख हो गई। रविंद्र चौहान व कुलदीप चौहान की साथ लगते खेत की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। आग फैलते देख ग्रामीण घरों और हैंडपंप से पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान यशपाल चौहान और पंचायत सदस्यों ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें