फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह में उपमंडलीय पशु केंद्र खोलने की करेंगे मांग : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पशुपालन विभाग की ओर से सोमवार को भट्टू में एक वर्ष से कम आयु वाली गायों के बछड़ों और बछड़ियों की एक कॉफ रैली आयोजित की गई। रैली का मुख्य आकर्षण का केंद्र उच्चतम नस्ल वाली गायों का प्रदर्शन तथा उनकी गुणवत्ता में और सुधार के तरीके सुझाना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने चेयरमैन संजय सिंह चौहान बतौर मुख्यातिथि और मनोज ठाकुर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मनोज ठाकुर ने कहा कि वह जल्द ही किसानों और पशुपालकों के लिए नई योजनाएं लेकर आएंगे। संजय सिंह चौहान ने कहा कि वह भी एक किसान-पशुपालक परिवार से संबंध रखते हैं और इसलिए उन्हें यहां के पशुपालकों की समस्याओं का अनुभव है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से इस क्षेत्र को सब्जी मंडी और कोल्ड स्टोर की देन तो प्राप्त हो ही चुकी है और आने वाले समय में पशुपालकों के लिए सुलह विस में एक उपमंडलीय पशु केंद्र और सीमन कलेक्शन कोल्ड स्टोर केंद्र भी दिया जाएगा। यह मांग मुख्यमंत्री से उनके आने वाले दौरे में करेंगे। संजय चौहान ने इस कार्यक्रम की सफलता पर उपस्थित पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों को विशेष बधाई दी और आग्रह किया कि वो इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को निरंतरता के साथ आयोजित करते रहें। इस मौके पर पशु पालन विभाग के उप निदेशक शामा, अतिरिक्त डायरेक्टर अनीश कुमार समेत लोकसभा कॉर्डिनेटर सिरिल चंद्र, ब्लॉक पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष बलदेव सिंह, ब्लॉक अनुसूचित समुदाय के अध्यक्ष उत्तम चंद, युवा अध्यक्ष सन्नी बलारू, प्रधान अशोक, बालकृष्ण कपूर, धर्म चंद, संदीप, राज्य ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य संदीप जम्वाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें