फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दुरुस्त होगी बैजनाथ-पपरोला नगर परिषद की मतदाता सूची

Sun, 10 Aug 2025 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के समय से चल रही खामियों को किया जाएगा दूर
विज्ञापन

400 मतदाताओं के मत अपने दूसरे वार्डों में हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला की मतदाता सूची की चल रही खामियों को इस बार दुरुस्त कर दिया जाएगा। नगर परिषद के 11 वार्डों के करीब 15 हजार मतदाताओं की सूची में 15 वर्षों से खामियां हैं, लेकिन अब तक इस सूची को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। हालांकि विधानसभा चुनाव की सूची सही है, लेकिन नगर परिषद की सूची में त्रुटियां है। इसे दुरुस्त करने के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया को ही पूरा कर लिया गया है।
नगर परिषद के करीब 400 मतदाताओं के मत अपने वार्ड के बजाय दूसरे वार्डों में बने हुए हैं और चुनाव के समय कुछ पार्षद ऐसे मतदाताओं की अपने तौर पर पहचान कर उनके मत का प्रयोग अपने निजी स्वार्थ के लिए करवाते रहे हैं, जबकि अधिकांश मतदाता इन खामियों के कारण अपने मत का प्रयोग ही नहीं कर पा रहे हैं। नगर परिषद के पार्षदों ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए अनेक बार प्रस्ताव पास कर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया है, लेकिन अब तक इन्हें दूर नहीं किया जा सका है। इस बार इन खामियों को दूर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 13 अगस्त से मतदाता सूची का अवलोकन करने के बाद मतदाता और पार्षद आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संकल्प गौतम इस बार अपने तौर पर भी मतदाता सूची की इन खामियों को दूर करने के पक्ष में हैं। पार्षदों कांता देवी, अमित कपूर, अनीता सूद, रीतू, राजन, मुकेश शर्मा आदि का कहना है कि इस संबंध में प्रस्ताव भी पास कर आगे भेजा गया है। एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि मतदाता सूची को चुनाव से पूर्व दुरुस्त किया जाएगा तथा मतदाता अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें