फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: करंट से लगने से गाय की मौत

Sun, 10 Aug 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। बड़ी वतराहन पंचायत के चमोली गांव में खेतों में बंधी हरियाणवी नस्ल की गाय पर शनिवार दोपहर अचानक बिजली के तार गिरने से मौत हो गई। रघुवीर चंद ने शनिवार सुबह अपनी गाय को गोशाला से निकालकर खेतों में बांध दिया और खुद खेत से पशुचारा काट रहा था। इस दौरान अचानक थोड़ी ही दूरी पर लगे एक आम के पेड़ की विशाल टहनी टूटी और पास गुजर रहे बिजली के तार पर गिरी और बिजली का तार जमीन आ गिरा। इससे खेत में बंधी गाय की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

रघुवीर सिंह के अनुसार गाय के पेट में 6 महीने का गर्भ था। गनीमत यह रही कि उस समय खेत में कार्य कर रहा रघुवीर सिंह बिजली के तार की चपेट में नहीं आया। पंचायत समिति सदस्य तमन्ना धीमान और पंचायत के उपप्रधान रमेश धीमान ने दूध बेच कर घर परिवार का गुजर बसर करने वाले गरीब रघुवीर सिंह की आर्थिक सहायता के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें